अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बजट के पिटारे से अलीगढ़ एयरपोर्ट को सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में एयरपोर्ट के लिए भूमि अर्जन को 1100 करोड़ रूपए प्रस्तावित किए हैं। अब स्थानीय एयरपोर्ट के लिए जेवर मॉडल की तर्ज पर 59 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण में बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। प्रदेश सरकार की वर्ष 2047 तक हर जिले को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने की योजना में अलीगढ़ सबसे आगे है। नोएडा में बने एशिया के सबसे बड़े जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से भी अलीगढ़ को सीधा फायदा मिलेगा। एक मंडल, एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की महत्वाकांक्षी योजना के साथ प्रदेश के हर मंडल में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे विकसित किया जाना है। इस योजना के तहत अलीगढ़ मंडल में भी एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जाएगा, चूंकि अलीगढ़ में पहले से ही घरेलू हवाई अड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.