मिर्जापुर, फरवरी 12 -- मिर्जापुर। जनपद के मड़िहान तहसील के देवरी कला में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के विकास के लिए उत्तर प्रदेश के वर्ष-2026-27 के बजट में 50 करोड़ रुपये के आवंटन से राशि विश्वविद्यालय के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ ही निर्माण कार्य को गति देगा, जिससे मां विंध्यवासिनी क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। विंध्याचल मंडल में उच्च शिक्षा का बढ़ावा देन के उद्देश्य से बन रहे मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुल लागत लगभग 154.15 करोड़ है। जिले के मड़िहान के देवरी कला में लगभग 35 हेक्टयेर जमीन पर निर्माणाधीन है। विश्वविद्यालय निर्माण के लिए वर्ष-2023-24 में प्रथम किश्त के रूप में 38.54 करोड़ रुपये जारी किया गया था। बुधवार को यूपी के बजट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...