लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप्र फारेस्ट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव में शनिवार को रामदेव यादव अध्यक्ष चुने गए। चुनाव वन मुख्यालय स्थित पंचवटी हॉल में हुआ। द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी थे। मोहनलालगंज उप प्रभागीय वन अधिकारी चंदन चौधरी के नियंण में चुनाव हुआ। चुनाव में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सौरभ तोमर निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रांतीय महामंत्री पद पर मिलिंद सक्सेना और प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद पर बृजेश शर्मा को विजयी घोषित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...