नई दिल्ली, मई 29 -- यूपी पुलिस में फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने पांच आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। पांच अधिकारियों में से एक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त भी किया गया है। वर्ष 2009 बैच के आईपीएस दिनेश कुमार पी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति दी गई है। वह अभी तक बस्ती रेंज के डीआईजी के पद पर तैनात थे। वर्ष 2010 बैच के आईपीएस संजीव त्यागी को बस्ती परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक यानी डीआईजी नियुक्त किया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) का जिम्मा संभाल रहे वर्ष 2009 बैच के आईपीएस शिवासिम्मीप चनप्पा को गोरखपुर परिक्षेत्र का उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। गोरखपुर परिक्षेत्र में तैनात 2008 बैच के आईपीएस आनंद सुरेश राव कुलकर्णी तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.