सहारनपुर, जून 21 -- पुलिस विभाग में चल रही आरक्षी भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आगरा से एक महिला आरक्षी भर्ती के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर शनिवार को पुलिस लाइन पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने जब उसके दस्तावेज चेक किए तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। महिला ने एडिट कर फर्जी नियुक्ति पत्र लाना स्वीकार किया है। आगरा निवासी महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस लाइन में इन दिनों आरक्षी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसी दौरान आगरा निवासी महिला मीनाक्षी नियुक्ति पत्र लेकर पुलिस लाइन पहुंची और पुलिसकर्मियों को गुमराह करते हुए दस्तावेज जमा कराए। इसी दौरान जांच में लगे पुलिस अधिकारियों को नियुक्ति पत्र फर्जी होने का शक हुआ। इसकी गहनता से जांच की गई और मीनाक्षी से भी पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। तब, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.