संवाददाता, दिसम्बर 23 -- यूपी पुलिस ने सीतापुर में एक हाफ एनकाउंटर में एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। एसओजी और सिधौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार तड़के मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बदमाश के बायें पैर में गोली लगी है। आरोपी के खिलाफ हत्या और लूट समेत नौ मुकदमें हैं दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से बाइक, एक अवैध तमंचा, दो कारतूस व करीब दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मामले में जानकारी देते हुए एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार तड़के मुखबिर की सूचना पर एसओजी और सिधौली पुलिस टीम बाड़ी स्थित कोनी घाट पुल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक आता दिखा। पुलिस कर्मियों ने बाइक सवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.