लखनऊ, फरवरी 9 -- फोटो भी है ..... निगोहां, संवाददाता। अरुणाभ फाउंडेशन की ओर से आयोजित ऑल इंडिया महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब यूपी पुलिस ने जीत लिया है। सोमवार को दखिना टोल प्लाज मैदान पर हुए रोमांचक मैच में पहला सेट हरियाणा ने 25-18 से जीता। दूसरे सेट में उत्तर प्रदेश पुलिस ने वापसी करते हुए 25-21 से जीत दर्ज की। निर्णायक तीसरे सेट में भी यूपी पुलिस ने 25-16 से सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश अंसारी, पूर्व जलशक्ति मंत्री व एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी मौजूद रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में यूपीपी, हरियाणा, राजस्थान, वाराणसी, बंगाल, आरपीपीएस, बिहार और गाजियाबाद की टीमों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.