मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 18 -- यूपी के आगरा में चेकिंग के दौरान पुलिस की अभद्रता और मारपीट का एक मामला अधिकारियों तक पहुंचा है। पुलिस चेकिंग के दौरान किस तरह गुंडई करती है यह कार में लगे कैमरे में कैद हो गया। चौकी प्रभारी और सिपाही ने एक कारोबारी के चालक को तीन दिन में दो बार पकड़कर पीटा। एक बार गाड़ी का चालान भी किया। वजह ड्राइविंग लाइसेंस न होना लिखी। जबकि चालक के पास सभी कागजात मौजूद थे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दयालबाग निवासी बृजेश तिवारी कुंदन सोप के मालिक हैं। चांदी का भी कारोबार है। पहली घटना मंगलवार की है। उनका चालक राजन अकेले कार से दयालबाग जा रहा था। खंदारी चौकी क्षेत्र में बापू नगर के पास पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। चौकी इंचार्ज सुमित मलिक ने गाड़ी रोक ली। गाड़ी पर काली फिल्म चढ़ी होने का आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.