लखनऊ, जुलाई 7 -- वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने जलवा बिखेरा। पुलिस के खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 95 पदक जीत कर अपनी धाक जमाई। इनमें 45 स्वर्ण, 34 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं। अमेरिका के अलबामा शहर में आयोजित इन खेलों में प्रदेश के 43 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं, दुनिया भर के 63 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें 560 पदक भारतीय खिलाड़ियों ने अपने नाम किए। पदक सूची में भारत तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में ऋतिक बालियान ने चार स्वर्ण पदक जीते। वहीं श्रेय भारद्वाज, रेशमा पाल, प्रिंस कुमार और रोहित शर्मा ने भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इरफान, रिया वर्मा, दीपा, ममता पाल और बलराम ने दो-दो स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.