गोपालगंज, फरवरी 18 -- पशु तस्करी में नाजमद है श्रीपुर के गणेश डूमर टोला का हामिद अली आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पुलिस ने की घंटों पूछताछ फुलवरिया। श्रीपुर थाना क्षेत्र के गणेश डूमर टोला तकिया गांव में बुधवार को यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से फरार कुख्यात अपराधी के घर छापेमारी की। हालांकि आरोपी के नहीं मिलने पर पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस दौरान उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। श्रीपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि यूपी के कुशीनगर जिले के कसया थानाध्यक्ष अभिनव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में फरार अपराधी हामिद अली के घर पर दबिश दी गई। हामिद अली पशु तस्करी मामले में नामजद है। पुलिस से मुठभेड़ के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के दौरान आरोपी के पिता श...