पीलीभीत, मार्च 15 -- उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 13 मार्च को घोषित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम में पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र के तीन होनहार युवाओं शिवा पुत्र राजू और रिजवान व सुमन कुमार ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इस परीक्षा में कुल 60,244 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। सफलता की खबर मिलते ही चयनित युवाओं के घरों में जश्न का माहौल बन गया। परिवार और रिश्तेदारों ने मिठाइयां बांटी। न्यूरिया के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी रिजवान पुत्र रियाज अहमद, गांव उल्हेतापुर के शिवा पुत्र राजू और पंडरी गांव के सुमन कुमार ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह सफलता प्राप्त की। रिजवान के पिता रियाज अहमद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, बेटे ने परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। वहीं, शिवा के पिता राजू ने कहा, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.