नई दिल्ली, मार्च 15 -- UP Police Constable Result : यूपी पुलिस 60 हजार कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम घोषित होने के बाद कई असफल अभ्यर्थियों में नाराजगी है। बहुत से अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका रॉ स्कोर कटऑफ से ऊपर बनता है लेकिन उनका नाम चयनितों की लिस्ट में नहीं है। ऐसे में मायूस उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से मांग की है कि वो सभी अभ्यर्थियों का नॉर्मलाइज्ड स्कोर कार्ड जारी करे। अभ्यर्थियों की दूसरी मांग यह है कि बहुत से चयनित अभ्यर्थी या तो मेडिकल में रिजेक्ट हो जाएंगे या फिर किसी और बेहतर भर्ती में चयनित होने के चलते मेडिकल में नहीं आएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट भी जारी होनी चाहिए। वेटिंग लिस्ट के जरिए संभावित खाली पदों को भरा जाना चाहिए। नाराज अभ्यर्थियों ने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.