मुख्य संवाददाता, फरवरी 16 -- यूपी के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चार डकैतों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि फायरिंग में एक दरोगा और एक सिपाही भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। एएसपी हाईवे शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब पौने दो बजे थाना प्रभारी भोजीपुरा मय फोर्स क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान ग्राम मसीत से महेशपुर शिवसिंह मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया, जिसकी नंबर प्लेट कपड़े से ढकी हुई थी। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर वाहन चालक नहर किनारे तेज गति से भागा, लेकिन आगे जाकर पेड़ से टकरा गया। यह भी पढ़ें- संभल में कबाड़ी से वस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.