कानपुर, जनवरी 15 -- कानपुर। नेहरूनगर स्थित द पावर हब जिम में उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग टीम का चयन ट्रायल हुआ। इसमें आदित्य प्रकाश सिंह का चयन राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 21 जनवरी के बीच उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित गुरु मंडल आश्रम में होगी। आदित्य प्रकाश सिंह के चयन पर पाल वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से शताब्दी नगर पनकी स्थित कैम्ब्रिज चौराहा पर स्वागत किया गया। इस दौरान उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं। इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री शिवमोहन पाल, वीरपाल, विवेक पाल, विश्राम सिंह पाल, प्रतिभा अटल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...