लखनऊ, जनवरी 16 -- यूपी पंचायत चुनाव से पहले मुंबई बीएमसी चुनाव में समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) ने मुंबई में ही सपा के गढ़ वाले चार वार्डों में जीत दर्ज की है। सपा मुंबई के 70 वार्डों में चुनाव लड़ी और मात्र दो पर उसे जीत हासिल हुई है। सपा मुंबई के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने हार के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सपा को जानबूझ कर हरवाया गया है। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मुंबई समेत अन्य सीटों और वार्डों में उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन मुंबई में उसे बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के वार्डों में ओवैसी की पार्टी ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए चार पर जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 134 में मेहजबीन अतीक, 1...