नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण का महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लिया है। इसमें इस बार भारी संख्या में नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं। इसके साथ ही फर्जी वोटिंग रोकने के लिए दो बड़े फैसले लिए गए हैं। पंचायत चुनाव को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग बड़े तकनीकी बदलाव करने जा रहा है।लखनऊ में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि प्रदेश की पंचायत मतदाता सूची में इस बार 40.19 लाख नए वोटरों की बढ़ोतरी हुई है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले आंकड़ों के मुकाबले कुल 3.26 प्रतिशत की वृद्धि है। निर्वाचन आयुक्त ने घोषणा की कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य संपन्न हो चुका है और आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.