नई दिल्ली, जुलाई 19 -- यूपी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। मुरादाबाद में पंचायत चुनाव को लेकर सरकारी मशीनरी तैयार हो गई है। जिलानिर्वाचन अधिकारी डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर प्रक्रिया शुरू हो गई। 18 जुलाई से 13 अगस्त तक मतदाता सूची का कार्य, बीएलओ ट्रेनिंग आदि पर काम होगा। जिले में 14 अगस्त से मतदाता सूची के आधार पर घर-घर जाकर बीएलओ सर्वे करेंगे। 14 अगस्त से ही ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम के लिए आवेदन कर सकेंगे। 13 अगस्त तक मतदाता सूची के प्रिन्ट करने की कार्यवाही, बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन, प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी आदि का विवरण तैयार होगा। 14 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे। एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.