नई दिल्ली, फरवरी 19 -- यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बीच बड़ा अपडैट सामने आया है। यूपी पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट अब 15 अप्रैल को आएगी। अभी तक पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची 28 मार्च को जारी होनी थी। फाइनल वोटर लिस्ट आने का समय बढ़ने से चर्चा तेज हो गई कि चुनाव टल सकता है। चुनाव आगे बढ़ सकता है। हालांकि पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर बार-बार दावा कर रहे हैं चुनाव समय पर ही होगा। यूपी में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को किया जाएगा। दूसरी बार अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का समय बढ़ाया गया है। पहले यह तारीख छह फरवरी से बढ़ाकर 28 मार्च की गई थी। अब फिर समय-सीमा बढ़ा दी गई है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में समय पर चुनाव कराना बड़ी चुनौती होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.