आरा, फरवरी 15 -- -सुमन यादव की 14वीं पुण्यतिथि पर जगदीशपुर में फुटबॉल का रोमांच जगदीशपुर, निज संवाददाता जगदीशपुर नगर स्थित खेल मैदान में स्व. सुमन यादव की 14वीं पुण्यतिथि पर आयोजित बिहार बनाम उत्तर प्रदेश एकदिवसीय फुटबॉल फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने 2-0 से शानदार जीत दर्ज की। खेल के महज पांचवें मिनट में यूपी के खिलाड़ी फरहाज ने विपक्षी टीम के डिफेंस को चीरते हुए शानदार गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद बिहार की टीम संभलने की कोशिश कर ही रही थी कि 20वें मिनट में यूपी के सोनू ने दूसरा गोल दागकर मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा कर दिया। भावपूर्ण श्रद्धांजलि से हुई शुरुआत मैच से पूर्व बाबू वीर कुंवर सिंह किला परिसर स्थित साकेत कला कुंज में स्व. सुमन यादव की प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.