कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। बीसीसीआई सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में शनिवार को उत्तर प्रदेश ने बडौदा को नौ विकेट से पराजित किया। राजकोट स्थित निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूपी ने घातक गेंदबाजी और मजबूत बल्लेबाजी के दम पर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा की टीम ने 42.5 ओवर में 158 रन बनाए। टीम की ओर से निशहत ने 22 रन, पीएन खेमनर ने 26 रन, शिखा पांडेय ने 24 रन, प्रज्ञा ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में संध्या छेत्री ने चार, अर्चना देवी ने दो और सोनाली, शिल्पी यादव और खुशी त्यागी ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में यूपी ने 29.5 ओवर में एक विकेट पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीता। टीम की ओर से वर्निका ने 58 रन, संपदा दीक्षित ने नाबाद 60 रन और मुस्कान मलिक ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। संध्या क...