लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- लखीमपुर, संवाददाता। शहर के आईटीआई आडिटोरियम में चल रहे यूपी दिवस कार्यक्रमों के दूसरे दिन किसानों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विभाग के साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नतशील खेती के टिप्स दिए। किसानों की समस्याओं को सुना गया। वहीं गन्ना के साथ सहफसली खेती के बारे में बताया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने किसानों से कहा कि वह गन्ना के साथ उर्द व मूंग की की सहफसली खेती करें। सहफसली खेती के लिए बीज के मिनीकिट भी दिए जा रहे हैं। इसके लिए बुकिंग करा लें। वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों किसानों को उन्नतशील खेती के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने कहा कि फसलों की लगातार देखभाल करते रहें। कीट व रोग लगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.