लखनऊ, जनवरी 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी दिवस के अवसर पर इस वर्ष प्रदेशभर में जनजागरण को एक सशक्त सांस्कृतिक स्वर देने की तैयारी की गई है। 24 जनवरी को यूपी दिवस के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नामित 'ए' श्रेणी के नुक्कड़ नाटक दलों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में व्यापक स्तर पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने बताया कि यूपी दिवस पर आयोजित नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से शिक्षा, सामाजिक चेतना और नागरिक दायित्वों का संदेश प्रभावी ढंग से दिया जाएगा। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, उद्देश्यपरक और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए आयोजित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.