बरेली, जनवरी 20 -- उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को जीआईसी ऑडिटोरियम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि तीन ग्राम प्रधानों का भी सम्मान होगा। ओडीएफ मॉडल ग्राम बिछुरिया सिरसा के प्रधान सर्वेंद्र कुमार, अमृत सरोवर और मॉडल टॉयलेट ग्राम लौंगपुर के प्रधान सुदामा तोमर और सीएम पुरस्कार विजेता अल्हैया की प्रधान कृष्णा गंगवार को सम्मानित किया जाएगा। उधर,यूपी दिवस पर विशेष स्वच्छता अभियान का सोमवार से आगाज हो गया। 26 जनवरी तक नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कर्मियों से टोली बनाकर साफ-सफाई कराई जाएगी। 23 जनवरी तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...