सहारनपुर, जनवरी 16 -- कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाये जाने के संबंध में रणनीति तैयार की गई। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को एक जनपद एक उत्पाद, एक जनपद एक व्यंजन, स्टार्टअप व ईज ऑफ डूईंग बिजनेस, इनवेस्ट उत्तर प्रदेश से संबंधित प्रदर्शनिया लगाई जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर नगर निगम, कृषि, मिशन शक्ति, बैंक, खादी ग्रामोद्योग, एनआरएलएम, पर्यटन, पशुपालन, विश्वविद्यालय, स्टार्ट अप इण्डिया आदि से संबंधित लगभग 60 स्टाल लगाए जाएंगे। 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता दिवस एवं राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाएगा। मतदाता जागरूकता दिवस के संबंध में गोष्ठी, वाद-विवाद, कविता, भाषण के माध्यम से आमजनों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.