लखनऊ, जनवरी 24 -- यूपी दिवस के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर प्रदेश के विविध स्वादों का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। एक जिला-एक व्यंजन (ओडीओसी) प्रदर्शनी में 'स्वाद, संस्कृति और परंपरा का अनुभव करें' के तहत पूरे प्रदेश का जायका परोसा जा रहा है। यहां लगाए गए स्टॉलों पर पूरब से लेकर पश्चिम तक, हर जिले की अपनी खास पहचान रखने वाले व्यंजन अपनी खुशबू बिखेरी।प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा भीड़ मिठाई के स्टॉलों पर उमड़ी। ब्रज की खुशबू लेकर मथुरा के पेड़े और आगरा का मशहूर पेठा लोगों को अपनी ओर खींचा। वहीं उन्नाव के रसीले काले जामुन और जौनपुर की शाही इमरती को देखकर लोगों के मुंह में पानी आ गया। मिठाई के शौकीनों के लिए विकल्पों की कमी नहीं है, फतेहपुर के पेड़े, हरदोई और कानपुर नगर के लड्डू, सीतापुर (नैमिष) के लड्डू और रामपुर का हब्शी हलवा अपनी पारंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.