गौरीगंज, जनवरी 13 -- शुकुल बाजार। संवाददाता स्थानीय सीएचसी पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई (यूपी टीएसयू) की स्टेट टीम ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया। टीम ने सीएचसी के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उन्हें और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों से विस्तृत बातचीत की। इस दौरान आयोजित एएनएम मीटिंग में टीम ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, पोषण तथा फील्ड स्तर पर संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। एएनएम से जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई और उनके समाधान को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद टीम ने सीएचसी स्थित एमएनसीयू केंद्र, प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी लैब सहित अन्य पटलों का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं और कार्यप्रणाली का जायजा ल...