लखनऊ, फरवरी 19 -- ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विधानसभा में बताया कि यूपी छह सालों से बिजली दर न बढ़ाने वाला देश का पहला राज्य है। प्रदेश के लोगों को आज 24 घंटे बिजली मिल रही है। अयोध्या को सोलर सिटी बनाया है। सोलर ग्रिड बनाने की तैयारी है। ऊर्जा मंत्री ने सपा सदस्यों द्वारा बिजली निजीकरण और स्मार्ट मीटर का मामला उठाए जाने के बाद यह जानकारी दी। ऊर्जा मंत्री ने गुरुवार को विधानसभा में नियम-56 के तहत लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं का टैरिफ देश के अन्य राज्यों से कम है। प्रति व्यक्ति खपत 724 यूनिट बिजली है। पहले 12 हजार की अधिकतम बिजली मांग होती थी। अब 31 हजार मेगावाट आपूर्ति का आंकड़ा पार हो गया है। विद्युत वितरण कंपनियों की रेटिंग में सुधार हुआ है। देशस्तर पर हुए सर्वे में पहली बार उत्पादन और ट्रांसमिशन में अवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.