मुरादाबाद, फरवरी 9 -- मुरादाबाद। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की हरथला शाखा में वित्तीय साक्षरता सप्ताह की शुरुआत की गई। बैंक की ओर से वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें लोगों को सुरक्षित बैंकिंग एवं केवाईसी से संबंधित जानकारी दी गई। बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से पहुंचीं श्रुति सिंह ने केवाईसी की जरूरत व सुरक्षित लेनदेन को लेकर जागरूक किया। रोहित सेठ समेत बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...