वाराणसी, जनवरी 17 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की आयकर शाखा ने औरां गांव में शुक्रवार को ग्राहक गोष्ठी एवं ऋण वितरण शि‌विर लगाया। सामाजिक सुरक्षा योजना के शिविर में बैंकिंग सेवाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव एवं बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने 60 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। डॉ. भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना में रोशन पटेल, सुभाष चंद्र, लालबहादुर आदि को चेक दिए गए। इस मौके पर प्रधान संजय कुमार, डीपी पांडेय, कुमार गौरव, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...