लखनऊ, जनवरी 6 -- गलन और ठिठरन ने यूपी के ज्यादातर जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। प्रदेश में पहाड़ों से आ रही सीधी उत्तर-पश्चिमी हवा कहर बरपा रही है। मंगलवार को नौ शहरों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सूबे के 33 जिलों में कोहरे ने रफ्तार रोक दी। 13 शहर ऐसे थे जहां दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। मौसम विभाग के मुताबिक इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं गोरखपुर में दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा। बीते 24 घंटों के दौरान इटावा के अलावा गोरखपुर दूसरे नम्बर पर सबसे सर्द रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर शहर में यह 4.6 डिग्री रहा। चुर्क और आजमगढ़ में 5.2, फुरसतगंज में 5.4, हरदोई और वाराणसी में 5.5, शाहजहांपुर में 5.7, बाराबंकी और प्रया...