शामली, फरवरी 4 -- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित होने वाले सभी ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 4 फरवरी से शुरू हो गए हैं। शामली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोऑर्डिनेटर विनय कुमार ने बताया कि इस बार सभी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी यूपीसीए के पोर्टल लिंक के माध्यम से स्वयं अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के दौरान पोर्टल से ही खिलाड़ी की पंजीकरण आईडी जनरेट हो जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय खिलाड़ी को अपना नाम, पता, पिता का नाम, आयु, जनपद की जानकारी और आयु वर्ग से संबंधित विवरण भरना अनिवार्य होगा। पंजीकरण शुल्क 400 रुपये प्रति खिलाड़ी निर्धारित किया गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना शुल्क चालान जमा किए कोई भी आव...