लखनऊ, फरवरी 16 -- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि सरकार ने पूरे प्रदेश को 12 पर्यटन सर्किट में विभाजित कर समग्र विकास की रणनीति अपनाई है। इनमें रामायण, कृष्ण-ब्रज, बौद्ध, महाभारत, शक्तिपीठ, आध्यात्मिक, सूफी-कबीर, जैन, बुंदेलखंड, इको टूरिज्म, वन्यजीव एवं पर्यावरण, शिल्प और स्वतंत्रता संग्राम सर्किट शामिल हैं। इन सर्किटों का गठन किसी धर्म या जाति के आधार पर नहीं, बल्कि सभी समुदायों और सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से 2025-26 के बीच बौद्ध धर्म से जुड़ी 43, जैन धर्म से संबंधित 30, वाल्मीकि समाज के 6 पर्यटन स्थलों पर सुविधा विकसित की गईं, रविदास समाज 19, रैदास समाज एक, कबीर पंथ के सात, गुरुद्वारों नौ और डा. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में पांच समेत कुल 110 परियोजनाएं स्वीकृत कर पूरी की गई।...