लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब आफ इंडिया बनाने का लक्ष्य लेकर रविवार को सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। 2017 में म्यांमार की यात्रा के बाद मुख्यमंत्री फिर विदेशी दौरे पर होंगे, जो प्रदेश की निवेश कूटनीति और औद्योगिक विस्तार की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री 23 व 24 फरवरी को सिंगापुर और 25 व 26 फरवरी को जापान प्रवास के दौरान 33 वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री जी-टू-बी (गवर्नमेंट टू बिजनेस) बैठकों और राउंड टेबल मीटिंग के जरिए निवेशकों से प्रदेश की औद्योगिक नीति, भूमि बैंक, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और कौशल विकास...