प्रयागराज, फरवरी 4 -- इलाहाबाद से सांसद उज्जवल रमण सिंह ने लोकसभा में नियम-377 के तहत 74वें संविधान संशोधन को उत्तर प्रदेश में पूर्णतः व प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 368 के अंतर्गत संविधान (74वां संशोधन) अधिनियम 1992 की ओर से नगरों में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से भाग-9(क) जोड़ा गया था, जिसमें अनुच्छेद 243(त) से 243(ह) तक का प्रावधान किया गया है। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद उज्जवल रमण सिंह ने सदन में कहा कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में 74वां संविधान संशोधन पूर्णतः लागू है, जबकि उत्तर प्रदेश में इसे वर्ष 1995 में केवल आंशिक रूप से लागू किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.