वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी कॉलेज भी कभी हॉकी की नर्सरी हुआ करता था। यहां से ओलंपियन ललित उपाध्याय समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। साल 2017 में विवाद के बाद बंद हुआ हॉकी का प्रशिक्षण आधुनिक तैयारियों के साथ फिर शुरू होने को है। नये एस्ट्रोटर्फ के जरिये फिर से यहां से होनहार खिलाड़ी निकलेंगे। यूपी कॉलेज में वर्ष 1987 से 2017 तक भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का हॉकी का छात्रावास था। स्थानीय स्तर पर हुए विवाद के बाद साई ने हॉकी का सेंटर बंद कर दिया। करीब आठ करोड़ की लागत से नया एस्ट्रोटर्फ मैदान बनने के बाद एक बार फिर खिलाड़ियों में उत्साह दिख रहा है। मंगलवार को ओलंपियन ललित उपाध्याय भी पहुंचे। बताया कि यहां घास के मैदान पर उन्होंने खेलना शुरू किया था और बारीकियां यहीं सीखी। टोक्यो और पेरिस ओलंपिक तक का सफर तय ...