वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी कॉलेज में सम सेमेस्टर की कक्षाएं 16 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। कॉलेज में 28 नवंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि समय से परीक्षा आयोजन और कक्षाओं का संचालन कराने वाला यह प्रदेश का पहला महाविद्यालय बन गया है। प्राचार्य ने बताया कि 16 दिसंबर तक आधे से अधिक सेमेस्टर परीक्षाएं हो चुकी हैं, जबकि शेष परीक्षाएं 29 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। विषम सेमेस्टर की समस्त प्रायोगिक परीक्षाएं नवंबर में ही पूर्ण कर ली गई थीं। शासनादेश के अनुरूप मूल्यांकन भी परिसर में ही सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। सेमेस्टर परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉयड एवं सचल दल द्वारा नि...