वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज के शिक्षा संकाय में सोमवार को दक्षता संवर्धन कार्यक्रम के तहत छह दिनी योग कार्यशाला शुरू हुई। शुभारंभ संकायाध्यक्ष प्रो. रेनू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि जीवन में अनुशासन और सकारात्मकता भी लाता है। प्रो. नीलिमा सिंह ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन-शैली है, जो शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और बुद्धि को एकाग्र बनाती है। प्रो. रश्मि सिंह ने नियमित योगाभ्यास के लाभ बताए। संयोजन सहायक प्राध्यापक कृष्ण कुमार भारती और संचालन योग प्रशिक्षक अर्पणा पांडेय एवं डॉ. अजय पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. संजय स्वर्णकार, डॉ. विजय सिंह, डॉ. विनोद कुमार, किरन यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...