लखनऊ, नवम्बर 16 -- UP Weather: यूपी में सुबह और शाम में सर्दी का एहसास होने लगा है। अधिकतर जगहों पर लोगों ने अब अलाव का सहारा लेनो भी शुरू कर दिया है। सर्दी के कारण शाम होते ही सड़कों पर भीड़भाड़ भी कम होने लगी है। उत्तर और पश्चिमी हवाओं के चलने से कई जिलों में रात का पारा लगातार गिरता जा रहा है। कानपुर की बात करें तो यहां सात डिग्री तक पारा नीचे चला गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के अंदर शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन सुबह और शाम में हल्की-हल्न्की धुंध छाई रहेगी। 29 जिलों में शीतलहर का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी के रामपुर, पीलीभीत, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, एटा, शाहजहांपुर, बदायूं मैनपुरी और पूरब के जिले सीतापुर, अमेठी, उन्...