लखनऊ, जनवरी 7 -- चुभती बर्फीली हवा और आसमान में कोहरे की परत का दोहरा सितम सूबे के 13 शहरों में रहने वालों ने झेला। अधिकतम तापमान के मामले में अयोध्या, आजमगढ़ समेत सात शहरों ने हिमाचल के शिमला (16.8 डिग्री सेल्सियस) को पीछे छोड़ दिया। मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर अयोध्या समेत 25 शहरों में गुरुवार को शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। अयोध्या और आज़मगढ़ में बुधवार रात प्रदेश में सबसे सर्द रही, जहां न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद गोरखपुर का नंबर रहा जहां पारा 5.1 डिग्री रहा। अयोध्या में दिन और रात दोनों ही बेहद ठंडे रिकॉर्ड किए गए. जहां रात का पारा 5.0 और दिन का 14.0 डिग्री रहा। अलीगढ़ में दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया। यहां पारा 11.8 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम रहा। बरेली और शाहज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.