लखनऊ, दिसम्बर 6 -- -यूजी और पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए क्रमशः 11952 और 2626 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा -देशभर के कुल 173 टेस्ट सेंटरों में कुल 92,344 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे लखनऊ, संवाददाता। शैक्षिक सत्र 2026-27 में दाखिले के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 7 दिसंबर रविवार को होगा। प्रदेश के 11 जिलों में कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं। जहां स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 14,578 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस वर्ष कन्सोर्टियम ऑफ एनएलयू की ओर से डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय को परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। विवि के प्रवक्ता डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि क्लैट का आयोजन पूरे देश में रविवार को दोपहर दो से चार बजे के बीच किया जाएगा। देशभर के कुल 173 टेस्ट सेंटरों में यह परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कुल 92,344 अभ्यर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.