हापुड़, जुलाई 22 -- सावन के दूसरे सोमवार को ब्रजघाट में भक्ति और आस्था का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। गंगा किनारे आस्था से सराबोर लाखों शिवभक्तों पर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। डीएम अभिषेक पांडेय व एसपी ज्ञानंजय सिंह ने हेलीकॉप्टर से स्वयं पुष्प वर्षा कर शिवभक्तों का अभिनंदन किया। सुबह से ही ब्रजघाट पर कांवड़ियों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालु गंगाजल भरने के बाद अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होते नजर आए। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, ड्रोन से निगरानी की गई और राहत टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया। वहीं, सुबह करीब साढ़े ११ बजे हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के दौरान आसमान से गिरते फूलों को देख श्रद्धालुओं के चेहरे खिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.