नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- UP Schools Holiday: उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों (कक्षा 1 से 8 तक) में पढ़ने वाले लाखों छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने 15 दिनों के शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) की तैयारी शुरू कर ली है। प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूल 31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। छुट्टियों से पहले शिक्षकों के लिए सख्त निर्देश भी जारी किए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की ओर से कहा गया है कि स्कूल बंद होने से पहले शिक्षक अपने सभी लंबित विभागीय कार्यों को हर हाल में निपटा लें। इसमें मुख्य रूप से डीबीटी (DBT) के जरिए बच्चों के खातों में भेजी जाने वाली धनराशि का सत्यापन, आधार ऑथेंटिकेशन और अन्य प्रशासनिक रिपोर्ट शामिल हैं। शिक्षकों को आदेश दिया ...