गोपालगंज, मार्च 22 -- कुचायकोट। बिहार ने न केवल अपने राज्य में, बल्कि पूरे देश और विदेश में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। राज्य में तेजी से चौतरफा विकास हो रहा है। ये बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और मोतिहारी सदर विधायक प्रमोद कुमार ने बिहार दिवस पर यूपी के पडरौना स्थित एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर उन्होंने बिहार दिवस समारोह में शामिल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में उमेश प्रधान, दुर्गेश राय, रजनीकांत मनी त्रिपाठी, मदन गोपाल राव, संजय राय और रवि मनी त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.