नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को कुशल, आत्मनिर्भर और सफल उद्यमी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। योगी सरकार प्रदेश के सभी जिलों में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को मुख्यमंत्री युवा फ्लैगशिप स्कीम से जोड़ेगी। ऐसे में इस कोलैबोरेशन से युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, बल्कि उनके उद्यमशीलता विकास पर भी विशेष ध्यान ध्यान दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे ने सोमवार को मिशन द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में जानकारी दी गई कि प्रदेशभर में संचालित कौशल प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा। इस कोलैबोरेशन मॉडल के माध्यम से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही उनके उद्यमशीलता विकास पर विशेष फोकस रहेगा।इ...