नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- यूपी पुलिस ने शहरों में लोगों को दिक्कत न हो। इसके साथ ही यातायात के बेहतर प्रबंधन व सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी लेकर यूपी पुलिस ने बड़ी पहल की है। नागरिक पुलिस के पांच हजार सिपाहियों को यातायात प्रबंधन में लगाया जाएगा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इन सिपाहियों को तैनाती से पहले ट्रेनिंग भी दी जाएगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि बड़े शहरों में जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए पांच हजार और पुलिस कर्मियों को यातायात की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। अगले तीन सप्ताह में इन्हें खास प्रशिक्षण के बाद यातायात व्यवस्था संभालने में लगाया जाएगा। इन पुलिस कर्मियों के चयन की प्रक्रिया बीते दिनों पूरी कर ली गई थी। इनका प्रशिक्षण जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.