सीवान, मार्च 21 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर चेक पोस्ट पर 27 जुलाई 2020 की देर शाम यूपी के कुछ शरारती तत्वों ने जमकर हंगामा व तोड़फोड़ किया था।जिससे वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई थी। इस उपद्रव में सुरक्षाकर्मियों की बाईक, कुर्सी, ब्रीकेटिंग बोर्ड, और अन्य सामानों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। सीमावर्ती गांव के कुछ युवक लगे भीषण जाम में फस गए थे। जिसको लेकर श्रीकरपुर चेक पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से उनकी तू तू मैं मैं हो गई थी। इस दौरान बात इतनी बढ़ गई थी कि युवकों ने गांव से फोन पर कुछ और ग्रामीणों को चेकपोस्ट पर बुला लिया था। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने चेकपोस्ट पर हमला बोल दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के हमले से पूर्व वहां तैनात जवानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.