लखनऊ, फरवरी 11 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को जन-आकांक्षाओं को समर्पित, जनकल्याण, सुशासन और समृद्धि के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट बताते हुए स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्धता का परिणाम है, जो उत्तर प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने 9.12 लाख करोड़ से अधिक का विशाल बजट पेश किया है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12.9 प्रतिशत अधिक है। जिससे प्रदेश में विकास और जनकल्याणकारी योजनाएं और अधिक गति से चलेंगी। प्रदेश सरकार ने विकास और विश्वास का जो मॉडल स्थापित किया है, यह बजट उसी प्रतिब...