आजमगढ़, अगस्त 19 -- सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जल्द ही मदरसा बोर्ड में भी यूपी बोर्ड, आईसीएसई और सीबीएसई की तरह पठन-पाठन की व्यवस्था लागू की जाएगी। अब मदरसों में भी नियुक्ति आयोग से होगी। वहीं विधायक पूजा पाल खिलाफ अखिलेश यादव के ऐक्शन पर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। ओम प्रकाश राजभर ने पूजा पाल को योगी सरकार ने न्याय दिलाया। सपा ने आरोपी को विधायक बना दिया था। ओम प्रकाश राजभर ये बातें नेहरू हाल में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान कहीं। योगी सरकार में पंचायतीराज राजभर ने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष का आरोप निराधार है। यदि चुनाव आयोग की गलती से कोई जीता है तो पहले विपक्षी दलों के विजयी विधायक इस्तीफा देकर साबित करें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.