बदायूं, जुलाई 6 -- यूपी के बदायूं में रविवार को हादसा हो गया। फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के महादेव नगर से रविवार को एक परिवार कछला गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा था। इस दौरान गंगा में स्नान करते समय चार किशोर डूबने लगे। मौके पर मौजूद गोताखोरों और दुकानदारों की मदद से तीन को सकुशल बचा लिया गया, जबकि एक किशोर समर 10 वर्ष पुत्र जितेंद्र कुमार गंगा में लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और पीएसी की टीम ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के फैसला गंगा घाट की है। जानकारी के अनुसार, गंगा स्नान कर रहे किशोरों में समर पुत्र जितेंद्र कुमार, संजीव पुत्र जयंती, प्रियांशु पुत्र गिरीश और वंश पुत्र पवन शामिल थे। अचानक गहराई में चले जाने से सभी डूबने लगे। शोर मचने पर मौजूद लोगों ने तीन किशोरों को तो बचा लिया, लेकिन समर का कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.