मुख्य संवाददाता, जनवरी 3 -- बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की अवकाश तालिका जारी हो गई है। सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से जारी वर्ष 2026 के कैलेंडर में बसंत पंचमी का अवकाश बहाल कर दिया गया है। प्रदेश के एक लाख से अधिक परिषदीय स्कूलों-प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) में कार्यरत पांच लाख से अधिक शिक्षकों और स्टाफ को 2024 तक बसंत पंचमी का अवकाश मिलता था। पिछले साल 2025 में बसंत पंचमी का अवकाश केवल प्रयागराज में मिला था लेकिन अन्य जिलों में यह छुट्टी कटने पर शिक्षकों ने काफी विरोध किया था। इस साल होलिका दहन और होली का अवकाश क्रमश: दो और चार मार्च को है। तीन मार्च को स्कूल खुलेंगे। 2025 में 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली की छुट्टी थी। इसी प्रकार 2025 में नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्द्धन पूजा, भैया दूज और चित्र...